Home Rohtak स्वास्थ्य मंत्री ने PGIMS का किया दौरा..बोले जघ*न्य अपराध...

स्वास्थ्य मंत्री ने PGIMS का किया दौरा..बोले जघ*न्य अपराध को लेकर सरकार गंभीर

115
0
रोहतक,19 अगस्त : पीजीआई में बीडीएस की फर्स्ट ईयर की छात्रा को बंधक बनाकर मार*पीट करने के मामला तुल पकड़ता जा रहा है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने  पीजीआईएमएस का दौरा किया। डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा पीजीआई में सुरक्षा में कोई चूक नहीं है। जघ*न्य अपराध को लेकर सरकार गंभीर और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
 डॉक्टर कमल गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जघ*न्य अपराध के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है,ऐसे अपराधियों पर तुरंत शिकंजा कसा जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि आरोपी की सदस्यता रद्द कर दी गई है और उसे बर्खास्त करके सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। साथ ही डॉक्टर कमल गुप्ता ने यह भी माना कि  संस्थान में सुरक्षा में कोई चूक  नहीं है ज्यादा सुरक्षा पीजीआई में नहीं बढ़ाई जा सकती, क्योंकि लोग ज्यादा सुरक्षा के चलते असहज महसूस करेंगे.वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किस मुंह से लोगों से वोट मांगेंगे. इन 10 वर्षों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना संगठन खड़ा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव मोड में रहती है और तीसरी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने इशारों इशारों में कहा है कि भाजपा के सीनियर नेताओं का टिकट नहीं कटेगा हालांकि आखिरी फैसला आला कमान करेगा,लेकिन आला कमान के नेतृत्व में सब ठीक-ठाक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here