Home Accident दर्दनाक सड़क हादसा: मां शाकुंभरी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से...

दर्दनाक सड़क हादसा: मां शाकुंभरी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई

171
0

यमुनानगर (एकता): यमुमानगर में उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जब मां शाकुंभरी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकरा गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय पिकअप सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रही थी। अचानक जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव भीलपुरा के पास पेड़ से टकरा गई। जिससे 18 श्रद्धालु घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। हादसा ड्राइवर को नीद की झपकी आने से हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे के समय किसी की मौत नहीं हुई। लोगों ने आखिरी नवरात्र पर माता शाकुंभरी देवी के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हुई है। थाना छछरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here