हरियाणा (एकता): टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। बता दें कि माही विज कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने हाल ही में अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सारी जानकारी दे रही है। माही ने अपने इंस्टा पर वीडियो करते हुए बताया कि कैसे उन्हें पता चला कि उन्हें कोरोना हुआ। हैरानी की बात यह है कि वह इस समय एक कमरे में अकेले रह रही हैं। उनकी बेटी भी उनसे दूर है। माही विज ने बताया कि पहले मुझे फीवर और जुकाम हुआ फिर सब मुझे बोल रहे थे कि टेस्ट मत करवाओ लेकिन मैंने टेस्ट करवाया और पता चला कि मुझे कोरोना हुआ है। दरअसल मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।मैं सेफ रहना चाहती थी क्योंकि घर में बच्चे हैं।

उन्होंने वीडियो में ये भी बताया कि ये कोविड पिछले साल के कोविड से ज्यादा खतरनाक है। कोई भीअपने बच्चों से दूर नहीं रहना चाहता। लेकिन मैं इस समय अपने बच्चों से दूर हूं। मैं रोज उसकी आवाज को सुनकर रोती हूं। तारा कहती है मम्मा के पास जाना है। मैं वीडियो पर तारा को देखती हूं और मुझे बहुत रोना आता है। खुशी मुझे फोन करके बोलती है मम्मा बस आप अपना ध्यान रखना। जल्दी से ठीक होकर हमारे पास आ जाओ। हमारा अकेले मन नहीं लगता।
View this post on Instagram
बता दें कि माही विज एक्टर और एंकर जय भानुशाली की पत्नी है। हालांकि वो अब काम नहीं करती और घर पर बच्चों की देखभाल करती हैं। लेकिन उनके पति जय रात-दिन परिवार के लिए काम करते हैं। माही अकसर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया अपलोड करती रहती हैं।







