Home election Rahul Gandhi के मामले पर BJP सांसद सुनीता दुग्गल ने दिया बड़ा...

Rahul Gandhi के मामले पर BJP सांसद सुनीता दुग्गल ने दिया बड़ा बयान

193
0

सिरसा (अंकुर कपूर): राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने और बाद में बंगला वापस लेने पर कांग्रेस द्वारा ‘मेरा घर आपका घर’ मुहीम पर हरियाणा के सिरसा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुनीता दुग्गल ने कहा कि विपक्ष जानबूझ कर राहुल गांधी की सदस्यता को मुद्दा बना रहा है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि ये सब कानून के हिसाब से हुआ है। राहुल गांधी ने किसी समुदाय के लिए गलत बोला तो माफी मांग लेनी चाहिए थी, लेकिन नहीं मांगी। जिसके बाद सजा हुई और फिर सदस्यता गई। इस पर कोई प्रभाव 2024 के चुनाव पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि गलती कांग्रेस की तरफ से की गई थी। हरियाणा में रेलवे के 100% electrification को लेकर PM ने तारीफ की। डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here