करनाल,2 सितम्बर : करनाल में आयोजित सिख आंदोलन में जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक पहुंचे। वो किसानों के सभी मुद्दों का समर्थन करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार से अपने काम हो नहीं रहे हैं, सरकार को सिख समाज के लोगों के काम में दखल नहीं देना चाहिए। सरकार सड़क, नहर , खेती का तो काम कर नहीं पा रही है, सिख अपने कामों को शानदार तरीके से अंजाम देते हैं, जब भी देश में कोई संकट आता है तो सिख समाज आगे आगे रहता है। वहीं चुनावों की तारीखों के फेरबदल पर बोलते हुए कहा कि ये सही हुआ है, ये लोगों की डिमांड थी, क्योंकि छुट्टियां थी, ये सही हुआ है। जम्मू कश्मीर में मेरे समय में गिरावट आई थी जो आतंकी हमले होते थे , लेकिन अब वहां कोई सरकार नाम की चीज नहीं है, लगातार फौज पर हमले हो रहे हैं.प्रदेश और देश की सरकार 100 फीसदी नाकाम है आतंकी हमले को रोकने में।
बीजेपी को हराएं, बाकी पार्टियों को जिताएं
वहीं हरियाणा में हो रहे चुनाव पर बोलते हुए उपराज्यपाल सत्यपाल ने कहा कि जनता तय करेगी. उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं बीजेपी को हराएं, बाकी पार्टियों को जिताएं। वहीं किसानों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मैं किसानों के हर आंदोलन के पक्ष में हूं, वो जहां बुलाएंगे मैं जाऊंगा। वहीं कंगना पर बोलते हुए कहा कि कंगना रनौत राजनीति में नाबालिग है, वो जिस पार्टी में है उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए , वो पार्टी में रहने के लायक नहीं है, उसको कोई जानकारी नहीं है, वो हर किसी के खिलाफ बोलती है। वहीं राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि वो बहुत समझदार, सुलझे हुए और संजीदा है, भगवान उन्हें दूर तक ले जाए। मोदी सरकार पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार तो लोगों ने हरा दी थी, दो पार्टियों ने मिलकर उन्हें बनाया है, जहां जहां किसान आंदोलन था वहां वो हारे हैं, मोदी सरकार को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है, उनका एक ही मकसद है, पैसे कमाओ और भ्रष्टाचार करो। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए कहा कि ये जिसके खिलाफ चाहते हैं उसके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं, बीजेपी के खिलाफ भी इस्तेमाल करते हैं। बहरहाल आगे भी बयानबाजी प्रदेश में देखने को मिलेगी।







