Home Crime युवक का शव बैग में पड़ा मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के...

युवक का शव बैग में पड़ा मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के भी फूले हाथ-पैर

213
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में उस समय सनसनी फैल गई जब सेक्टर 29 बाईपास पर एक युवक का शव बैग में पड़ा मिला। बता दें कि आसपास के लोगों ने यहां पर एक संदिग्ध बैग देखा। लोगों ने इसकी सूचना वहां से निकलती पीसीआर को दी जिसके बाद तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक विभाग की टीम के साथ जब बैग को खोला तो वह भी हैरान रह गए।

पुलिस के भी शव को देखकर हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर दौरा किया। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह व्यक्ति है कौन। पुलिस का दावा है कि एक बार व्यक्ति की पहचान होने के बाद मामले के खुलासे में देर नहीं लगेगी। फिलहाल पुलिस इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here