Home Haryana हरियाणा में तपती गर्मी से मिली राहत, कई जिलों में बारिश से...

हरियाणा में तपती गर्मी से मिली राहत, कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों की बढ़ी चिंता

147
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में तपती गर्मी से लोगों को आखिरकार राहत मिल ही गई। प्रदेश में अचानक मौसम का बदलाव देखने को मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में बारिश हुई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक बारिश से प्रदेश में थोड़ा मौसम ठंडा हुआ। जहां एक तरफ लोगों को बारिश से राहत मिली वहीं किसानों के लिए मुसीबत बनी। दरअसल अनाजमंडियों में बारिश से काफी नुकसान देखने को मिला। किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया। सारी फसल पानी में खराब हो गई।

कैथल में शनिवार सुबह से लोग गर्मी से परेशान थे। लेकिन जब दोपहर बाद मौसम सुहावना हुआ तो उन्हें काफी राहत मिली। बताया जा रहा है कि पानीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, करनाल, सिरसा, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई तक मानसून आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here