Home Crime हरियाणा में बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग...

हरियाणा में बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट

183
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में कोरोना के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर विज ने बताया कि अभी यह गंभीर नहीं हैं, लेकिन एहतियातन उन्होंने डीजी हेल्थ को वो सभी सर्विसेज रिवाइडज करने के आदेश दे दिए हैं, जो कोरोना के दौरान थी। फिर चाहे वो दवाईयां हों या अस्पताल की सुविधाएं।

अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में कल तक 36 मरीज थे, जिन्हें देखते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर कसे गए तंज पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की शिक्षा का क्या आधार है, क्या संस्कार हैं, इनके 2 मंत्री तो जेल में बैठे हैं। एक तो 8-10 महीने से अंदर है। अब ऐसी शिक्षा हमें नहीं चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here