अंबाला (एकता): हरियाणा में HCS प्री-एग्जाम का हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ऐलान कर दिया है। बता दें कि एचपीएससी जल्द ही पेपरों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार HCS प्री-एग्जाम 21 मई रविवार को होगा।
खास बात यह है कि इस बार दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे। दोनों पेपर सुबह और शाम को ही होंगे। परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करवाया जाएगा। पहला पेपर General Studies होगा और दूसरा पेपर CSAT का होगा। इस परीक्षा का हरियाणा के लाखों छात्र इंतजार कर रहे थे। जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।







