फतेहाबाद (एकता): नवरात्रि पर व्रत में लोग कुट्टू के आटे की रोटी-पूड़ियां सबका मनपसंद और जरूरी भोजन हो जाता है, लेकिन कुट्टू का आटा इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की भी जरूरत है। जी हां, नवरात्र के व्रत के दौरान अगर आप कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा सावधानी बरतें। नवरात्र पर कुट्टू आटे की रोटी खाने से कई शहरों में लोगों की तबीयत खराब हो रही है।

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग की टीम को साथ लेकर छापेमारी की। जिससे किरयाणा दुकानदारों में खलबली मच गई। छापेमारी के दौरान जवाहर चौक स्थित यू लाइक वैरायटी स्टोर से करीब 16 किलो कुट्टू का आटा पैकिंग में बरामद हुआ। विभाग ने आटे के सैंपल लेकर सील कर दिया है। बाजार में कुट्टू आटा 100 से 140 रुपए किलो तक बिक रहा है। क्योंकि कुट्टू का आटा जल्द खराब हो जाता है और इसे खाने से फूड प्वायजनिंग हो जाती है। ऐसे में इसे खाने से पहले जरा सावधानी बरतें। नहीं तो आपकी तबीयत खराब हो सकती है।







