Home Faridabad फ़रीदाबाद में भी पानी न आने की समस्या से परेशान लोग…किया...

फ़रीदाबाद में भी पानी न आने की समस्या से परेशान लोग…किया रोड को जाम

150
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN) दिल्ली की तरह फरीदाबाद में भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं, कई इलाकों के लोग। संजय कॉलोनी गली नंबर 31 के लोग पिछले दो महीने से पानी न आने की समस्या से जूझ रहे हैं,इसके बाद लोग नाराज होकर संजय कॉलोनी चौकी के रोड को जाम कर प्रशासन से पानी की मांग की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले दो महीने से संजय कॉलोनी के गली नंबर 31-32-33 और 34 में पानी नहीं आ रहा और समस्या की तरफ कोई भी एक बड़ा अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। इस भीषण गर्मी में एक तरफ जहां गर्मी से लोग परेशान है.वहीं पानी न आने की वजह से काफी लोग भी परेशान है.लोगों को पानी खरीद कर घर का गुजारा करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा बड़े-बड़े अधिकारियों के सामने भी इस समस्या को रख चुके हैं, लेकिन अधिकारी भी कोई ठोस समाधान नहीं कर  पा रहे. मौके पर पहुंची संजय कॉलोनी चौकी के ASI समय सिंह ने बताया  लोगो ने  पानी की समस्या को लेकर के रोड जाम किया था।  लोगों से कहा गया है कि पानी की समस्या नगर निगम से है तो अपनी समस्या वहां पर लेकर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here