Home Ambala अमृत भारत स्टेशन योजना: अंबाला के 16 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, प्रदेशभर...

अमृत भारत स्टेशन योजना: अंबाला के 16 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, प्रदेशभर की जनता को मिलेगा फायदा

222
0

अंबाला (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पीएम ने देश भर के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है। रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण जरूरी था, क्योंकि अंबाला का रेलवे स्टेशन झज्जर हालात में था। इस योजना से न केवल अंबाला बल्कि प्रदेशभर की जनता को फायदा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक आज अंबाला मंडल के अधीन 16 रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंबाला शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और अंबाला के विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। इस दौरान बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। अंबाला के रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण मंजूर किया गया, अब अगले चरण में धूलकोट रेलवे स्टेशन को भी ठीक करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here