Home Haryana हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 18 और 19 मार्च को...

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 18 और 19 मार्च को बारिश की संभावना

195
0

हिसार (एकता): हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। बता दें कि कुछ जगह बूंदाबांदी होने व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 18 और 19 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा। आसमान में बादलों की गर्जन रहेगी। वहीं प्रदेश में हल्की बारिश भी हो सकती है। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। 16 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।  16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के रहने के आसार लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। कोरोना के बाद अब इन्फ्लूएंजा वायरस यानी एच-3 एन-2 ने देश में अपने पैर पसारे हुए हैं। जिसके चलते हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। क्योंकि ये वायरल हवा में ही फैलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here