Home Sonipat गोहाना में दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी के टायरों को चोरों ने...

गोहाना में दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी के टायरों को चोरों ने बनाया निशाना

173
0
14 जनवरी, सोनीपत–सोनीपत के गोहाना में गाड़ी टायर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है.कपड़ा व्यापारी की दुकान के बाहर खड़ी कार के टायर चोरी कर फरार हो गए और कार को ईटों के सहारे छोड़ गए। मामले में गोहाना सिटी थाना पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गोहाना शहर के रहने वाले मोहित कपड़ा व्यापारी हैं और देर रात सामान लेकर लौटे थे, गाड़ी को दुकान के बाहर ही खड़ी कर रखा था,लेकिन सुबह गाड़ी तो मिली पर गाड़ी का कोई भी टायर नहीं मिला,गाड़ी के नीचे टायरों की जगह ईंटे लगी हुई थी।पीड़ित मोहित ने बताया कि वो रात को घर पर आए थे,गोहाना शहर में उनकी दुकान हैं, सुबह इस चोरी का पता चला था,पुलिस आई थी और अब पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।आस – पास के सीसीटीवी कैमरा भी चेक कर रहे हैं। मामले में जानकारी देते हुए पवन कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी की गाड़ी के चारों टायर चोरी हुए हैं ,अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले में गहनता से जांच की जा रही है, जल्दी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here