Home Crime पति बना हैवान: शराब के नशे में पत्नी को बेरहमी से चाकुओं...

पति बना हैवान: शराब के नशे में पत्नी को बेरहमी से चाकुओं से गोदा

151
0

भिवानी (एकता): भिवानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शराब के नशे में पति ने पत्नी को बेरहमी से चाकुओं से गोद डाला। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव ईश्रवाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला के बयान पर व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित महिला 12 मार्च को घर पर अकेली थी। उसका पति शराब के नशे में रात करीब साढ़े 8 बजे घर पर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। शराब के नशे में धुत्त पति ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। जब पीड़ित महिला का पिता घर पहुंचा तो वह हैरान रह गया। उसने तुरंत उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here