अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में फरियादियों का लगातार आना शुरू हो गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आज यानि शनिवार से भारी बारिश के बीच लोग जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। दरअसल उन्हें अपनी समस्या के समाधान की आस है। जिसके चलते वह यहां पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में पूरे प्रदेश से फरियादी अपनी फरियाद लेकर अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस पहुंचे। लोगों की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस खोला गया है ताकि लोग बारिश से बच सके।
खास बात यह है कि अब अनिल विज का जनता दरबार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को हुआ करेगा। ध्यान रहे कि 1 बजे तक रेस्ट हाउस में जो लोग फरियाद लेकर पहुंच गए उनकी ही समस्या का हल किया जाएगा। उनकी फरियाद ही सुनी जाएगी।







