अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। ऐसा ही एक ताजा मामला अंबाला शहर के हीरा नगर से सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय बच्चे पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया। बता दें कि 13 वर्षीय अमित अपने घर से ट्यूशन की ओर जा रहा था।
अचानक बीच रास्ते में एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे रोककर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। समय रहते आस-पड़ोस के लोग उस 13 वर्षीय बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए और इलाज दिया गया। इस मामले में दो नंबर चौकी के पुलिस कर्मियों का कहना है कि 13 वर्षीय बच्चे पर देवांशु नाम के व्यक्ति ने हमला किया है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।







