अंबाला (अंकुर कपूर): आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेले का आयोजन शनिवार को वार्ड-7 में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य के साथ-साथ लोगों को चिरायु योजना का लाभ भी दिया गया। स्वास्थ्य मेले में विधायक असीम गोयल ने शिरकत की और डॉक्टरों व लोगों से बातचीत की। मेले के बारे में जानकारी देते हुए पीएमओ संगीता गोयल ने बताया कि प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों से सारे स्पेशलिस्ट डॉक्टर यहां इस मेले में मौजूद हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस मेले में डेंटल चेकउप, सर्जरी, महिला रोग, कैंसर, बीपी चेकउप होगा।
उन्होंने बताया कि इस मेले में हर तरह की बीमारी का टेस्ट किया जाएगा और अल्ट्रासाउंड की पर्ची भी काटी जाएगी। वहीं इस आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेले में शिरकत करने पहुंचे। विधायक असीम गोयल ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस मेगा कैंप में हर तरह की बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिरायु योजना को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर करने के लिए भी इस कैंप में स्टाल लगाया गया है। विधायक ने इस कैंप को स्वास्थ्य विभाग का बहुत अच्छा प्रयास बताया।







