Home Crime करनाल में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मरीजों की जिंदगी के साथ कर...

करनाल में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मरीजों की जिंदगी के साथ कर रहे खिलवाड़ (Video)

170
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जिदंगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन गेट स्तिथ अशोक नगर में स्वास्थ्य विभाग व सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। एक झोलाछाप कई साल से भूषण क्लीनिक चला रहा था। बता दें कि उसके पास न लाइसेंस था, न डिग्री। कई प्रकार की एलोपेथिक दवाएं भी मौके से बरामद हुई है। स्वास्थ्य की टीम से डॉ नितिन ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीएमओ द्वारा गठित की गई टीम व सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की तो मौके से आरोपित के साथ-साथ बहुत सारी एलोपेथिक दवाएं भी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपित अपनी प्रैक्टिस करने को लेकर कोई लाइसेंस, डिग्री व अधिकृत प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। यहीं नहीं उसके क्लीनिक पर रखी दवाओं को लेकर भी कोई रिकार्ड नहीं मिल सका। टीम द्वारा आरोपित को उसी समय काबू कर लिया तो वहीं सभी दवाएं सील कर ली गईं। सीएम फ्लाइंग की तरफ से आए अधिकारी निरंजन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ अवैध तौर पर क्लीनिक चलाने व एलोपेथिक दवाएं रखकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोपों के चलते शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here