Home Accident यहां अस्पताल के निक्कू वार्ड में लगी अचानक आग, 9 बच्चों को...

यहां अस्पताल के निक्कू वार्ड में लगी अचानक आग, 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर, सब कुछ जलकर खाक

239
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के नागरिक अस्पताल के निक्कू वार्ड में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। बता दें कि वार्ड में भर्ती सभी 9 बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई। जिनमें से 5 बच्चों को जगाधरी के नागरिक अस्पताल में भेजा गया और 4 की छुट्टी कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह साढ़े 7 बजे शॉर्ट सर्किट से हुई। डॉक्टर अनूप गोयल ने बताया कि निक्कू वार्ड में आग लग गई थी। जिसमें 9 बच्चे भर्ती थे। वार्ड में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने यह आग लगी। घटना के समय वार्ड में तीन वेंटीलेटर और अन्य मशीनें भी जल गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here