Home Crime मां ने लगाई डांट तो 15 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक...

मां ने लगाई डांट तो 15 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

156
0

रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक में एक 15 साल के लड़के ने खौफनाक कदम उठा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बलियाना गांव में मां के बेटे को डांटने पर उसने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह खेल स्टेडियम में बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। मृतक की मां ने बताया कि अंकित रविवार रात को अपने छोटे भाई से झगड़ा कर रहा था। उसने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। परिजनों ने सोचा कि वह कहीं इधर-उधर ही गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here