Home Haryana हरियाणा की मिस टीन यूनिवर्स एंजेलिना राणा ने अब मुंबई में दादा...

हरियाणा की मिस टीन यूनिवर्स एंजेलिना राणा ने अब मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवाॅर्ड किया हासिल

218
0

सोनीपत (एकता): हरियाणा की बेटियां आजकल हर क्षेत्र में आगे चल रही हैं। वह अपने मां-बाप के नाम के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर रही हैं। बता दें कि अंबाला के गांव बब्याल निवासी एंजेलिना राणा को मुंबई में दादा साहेब फाल्के टेलीविजन अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एंजेलिना राणा ने मिस टीन यूनिवर्स-2021 का खिताब जीता है। उसके पिता भी एसीपी हैं।

खास बात यह है कि प्रदेश में यह अवॉर्ड हासिल करने वाली एंजेलिना पहली लड़की है। जिससे यह खिताब हासिल किया। वहीं उसकी मेहनत से हर कोई खुश है। युवती ने यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी अपने ही घर से शुरू की। एंजेलिना राणा समेत देशभर की 30 प्रतिभागियों का चयन हुआ। एंजेलिना ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी अपनी बेटियों को शिक्षित करें और आगे बढ़ने में उनकी मदद करें। वहीं दूसरी ओर एंजेलिना का सपना मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here