अंबाला (एकता): अंबाला के शहजादपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़ यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बरेली उत्तर प्रदेश से बद्दी हिमाचल प्रदेश जा रही एक डबल डेकर बस शुक्रवार अलसुबह गांव ककड़ माजरा के नजदीक सड़क किनारे खड़ी थी और पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए वहीं ट्राले का भी हुरा हाल हुआ। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बस में सवार लोगों को निकाला गया और अस्पताल में भेजा। मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में रेफर किया। इसमें से 7 अंबाला छावनी तो कुछ अंबाला सिटी व पंचकूला रेफर हुए। पुलिस मौक पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।







