अंबाला 19 नवंबर – अंबाला पुलिस ने आज रॉन्ग पार्किंग मे खड़े वाहनो के चालान काटे गए जिसमे एक हरियाणा रोडवेज की बस भी शामिल हैं ! ये चालान अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर काटे गए जहाँ कुछ ऑटो रिक्शा गलत साइड खड़े थे व एक रोडवेज की बस जो गलत खड़ी थी ! चालान काटते समय कुछ लोगो को पुलिस सें बहस करते भी देखा गया लेकिन लालकुर्ती पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की अगुवाई मे ये प्रकिर्या जारी रखी.
अंबाला कैंट बस स्टैंड के आसपास काफी ज्यादा ट्रैफिक होता हैं और कुछ वाहनो के गलत जगह खड़ी करने के कारण अक्सर वहाँ जाम लगा रहता हैं जिस कारण आनेवाला जाने वाले लोगो को जाम का सामना करना पड़ता हैं इसी को देखते हुए अंबाला एसपी के आदेश पर आज ये अभियान चलाया गया ! इस अभियान का कुछ लोगो द्वारा विरोध भी किया गया ! चालान कटवाकर ऑटो चालक ने बताया कि वे कुछ देर के लिए ही यहाँ रुके थे केवल सवारी को उतारना था लेकिन पुलिस ने उनका 500 रुपये का चालान काट दिया ! उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस सें रिक्वेस्ट भी लेकिन फिर भी चालान काट दिया !
वही चालान अभियान का नेतृत्व कर रहे लालकुर्ती पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार ये अभियान चलाया जा रहा हैं. उन्होंने बताया कि यहाँ बस स्टैंड पर जाम की स्थिति रहती हैं इसलिए यहाँ सें ही इस अभियान की शुरुआत की हैं ! उन्होंने बताया कि एक रोडवेज की बस के साथ साथ कई रॉन्ग साइड खड़े वाहनो के चालान काटे हैं और ये अभियान जारी रहेगा.






