कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर करीब 5 ट्रक आपस में बुरी तरह से भि+ड़ गए। बता दें कि वहीं एक ट्रक में चालक फं#स गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार ट्रक चालक को करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी ने बताया कि एक ट्रक रात को नेशनल हाईवे पर खड़ा था। अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट+क्कर मार दी जिससे कई ट्रक आपस में भि@ड़ गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जा+न नहीं गई।







