Home Crime कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार: बेटी को बनाया हवस का...

कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार: बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने भी नहीं दिया साथ

243
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक बाप ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब पीड़िता ने अपनी मां को सबकुछ बताया तो उसने भी बेटी का साथ नहीं दिया, बल्कि पति को ही बचाने की कोशिश की। पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाले 18 वर्षीय लड़की ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता पिछले 3 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मां ने भी सब जानते हुए पिता का साथ दिया। पीड़िता की शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के खिलाफ धारा 120बी, 344, 376 (2) 506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसने पिता की करतूत का विरोध भी किया था। साथ ही किसी को बताने की कोशिश करने पर आरोपी पिता ने हाथ पैर काटने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इस बारे में मां को भी पीड़िता ने बताया था, लेकिन मां ने भी मदद करने की बजाए पिता का साथ दिया। पीड़िता का 11वीं कक्षा का पेपर था, लेकिन वह पेपर देने की बजाए सीधे पुलिस थाना पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले लड़की की परीक्षा दिलाई। इसके बाद महिला थाना पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज कराने पहुंची। साथ ही आरोपी मां–बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here