अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि आज अंबाला में डीसी ऑफिस और कैंट में सदर बाजार चौक में रोष मार्च निकालकर कार्यकर्ता सरकार का पुतला फूकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार सरपंचों पर पंचकूला में लाठीचार्ज और सिलेंडर के बढ़ाए गए दामों के विरोध में आम आदमी पार्टी जिला स्तर पर सरकार का पुतला फूकेंगी। यह भाजपा को महंगा पड़ेगा।
आम आदमी पार्टी गांव के प्रतिनिधियों पर खट्टर सरकार की बर्बर कार्रवाई का विरोध करेगी। चित्रा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार द्वारा तानाशाही रुख अपनाते हुए उन पर लाठीचार्ज किया गया। जिससे कार्यकर्ताओं सहित महिला सरपंचों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। प्रधान समेत 4 हजार सरपंचों पर 10 संगीन धाराओं में केस भी दर्ज कर दिया है।







