Home politics बीजेपी राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बोले… EVM में कोई गड़बड़ी नहीं..कांग्रेस की...

बीजेपी राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बोले… EVM में कोई गड़बड़ी नहीं..कांग्रेस की गुटबाजी पर किया कटाक्ष

129
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा  राज्यसभा  सदस्य सुभाष बराला ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी सही ढंग से अभियान तक नहीं चला पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का काम किया।सुभाष बराला बुधवार को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि  कांग्रेस पार्टी पहले भी ईवीएम पर सवाल उठा चुकी है। जबकि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती।
सुभाष बराला ने  इंडी गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा ही नहीं है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र करते हुए कहा कि वे सिर्फ अपने पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन उनका पुत्र किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।वहीं, लोकसभा चुनाव के दौरान पिछली बार की अपेक्षा कम मतदान होने पर उन्होंने कहा कि यह समीक्षा विषय है। हालांकि इसके कारण रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में सुभाष बराला ने कुछ स्थानों पर बोगस मतदान की खबरों पर कहा कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई होगी। पार्टी की समीक्षा बैठक में भी इस पर चर्चा हुई है लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here