पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत में दिल दहला देने वाला मर्डर होने का मामला सामने आया है। जहां करीब 20 दिन से बंद किराए के कमरे में बेड के अंदर से शव मिलने से हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वधावा राम कॉलोनी में शिव मंदिर वाली गली में एक किराए के कमरे में शव बेड में पड़े होने की सूचना क्षेत्र में फैली। मकान मालिक के घर के पानी का कनेक्शन खराब हो गया था जिसका मेन पॉइंट घर से 4 मकान दूर उसके दूसरे मकान में है, जो मकान उसने किराए पर दिया हुआ है।
इसी मकान में किराए पर रहने वाली महिला करीब 20 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। घर का ताला बाहर से लगा हुआ था। इतना ही नहीं उसके कमरे का भी ताला बाहर की ओर से ही बंद था। मकान मालिक मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसा तो उसे आंगन में गले शव की बदबू महसूस हुई। जिसके बाद वह कमरे की ओर गया तो वहां दुर्गंध और भी ज्यादा थी। मामला संदेहजनक होने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और भीतर चेक कर बेड के अंदर से शव बरामद की।







