Home Haryana हरियाणा के सरपंचों को मनाने की कोशिश नाकाम, CM के OSD भूपेश्वर...

हरियाणा के सरपंचों को मनाने की कोशिश नाकाम, CM के OSD भूपेश्वर दयाल से नहीं बनी सहमति

195
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी भूपेश्वर दयाल हाउसिंग बोर्ड चौक धरना स्थल पर पहुंचे। जहां उनकी सरपंचों को मनाने की कोशिश नाकाम रही। बता दें कि भूपेश्वर दयाल हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से सरपंचों की मांगों को लेकर बात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई लेकिन उस पर सहमति नहीं बन पाई। ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने कहा कि उनकी मांगों का एक पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वह घर नहीं जाएंगे। वह ऐसे ही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here