Home Haryana हांसी में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाए ससुराल पक्ष...

हांसी में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

230
0

हांसी | शहर की मुल्तान कॉलोनी में मंगलवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है, जिसकी शादी आठ माह पूर्व शहर की जगदीश कॉलोनी निवासी युवक दिवेश से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय ललिता घर में अकेली थी।

पति का बयान

मृतका के पति दिवेश ने पुलिस को बताया कि वह सुबह काम पर गया था। जब दोपहर को लौटा तो दरवाजा बंद मिला और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा खोलने पर ललिता फांसी पर लटकी मिली। दिवेश का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था।

मायके पक्ष के आरोप

ललिता के मौसेरे भाई चिराग ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के चलते ललिता ने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि घटना के समय ललिता की मां और वह स्वयं मदीना गए हुए थे, जहां उन्हें फोन पर इस दुखद घटना की जानकारी मिली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here