पंचकूला (एकता): हरियाणा भर से हजारों की संख्या में सरपंचों ने पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कूच किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया। प्रदर्शन करते हुए सरपंच पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड से चंडीगढ़ के लिए निकले।
ई टेंडरिंग के विरोध में बुधवार को हरियाणा के सरपंचों ने चंडीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शन कर रहे सरपंच पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे। जहां पंचकूला पुलिस द्वारा डबल बैरिकेडिंग कर बॉर्डर बंद किया गया। इस दौरान सरपंचों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई।
चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हाउसिंग बोर्ड चौक पर ही रोकने की कोशिश की गई। बता दें कि इस प्रदर्शन में नवीन जयहिंद भी सरपंचों के साथ शामिल थे। सरपंच पंचकूला पुलिस का बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ पुलिस के बैरी गेट के पास पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के हाथों पर लाठियां मारी गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा बेरिकेट लांघने की कोशिश की गई।







