अंबाला (अंकुर कपूर): एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला शहर पुलिस थाना में आतंकवादी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शांडिल्य ने तुरंत इसकी सूचना एसपी जशनदीप सिंह रंधावा व अंबाला सिटी थाना प्रभारी राम कुमार को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी धमकी उनके मोबाइल नंबर पर आई और उसने वीरेश शांडिल्य की फोटो पर क्रोस का निशान बनाकर गंभीर धमकी का मैसेज भी भेजा। इतना ही नहीं उसने कहा कि मार्च तुम्हारा आखरी महीना होगा। वीरेश शांडिल्य ने यह जानकारी अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

शांडिल्य ने बताया कि वह 25 वर्ष से पाकिस्तानी, खालिस्तानी व बब्बर खालसा के आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं। जिसपर खालिस्तानी मुहिम चलाने वाले व पंजाब में पुनः आतंकवाद फैलाने की साजिश रचने वाले अमृतपाल के खिलाफ दो बार पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन देकर उसे जेल में डालने व उसके साथ चलने वाला हथियार बंद लोगो के लाइसेंस रद्द कर उनके हथियार पुलिस कब्जे में ले। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह 19 साल पहले पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारों के खिलाफ जो बब्बर खालसा के आतंकवादी हैं।
शांडिल्य ने देश की जनता को बताया कि जिन बब्बर खालसा के आतंकवादियों की तिहाड़ जेल से सुनवाई चंडीगढ़ में सुनवाई वीसी से हो रही है। उन्होंने बताया कि जनहित याचिका उन्होंने 2010 में हाईकोर्ट में दायर की थी। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने बताया कि जब से हवारा को दिल्ली से बुड़ैल जेल शिफ्ट होने से रोका तब से मुझे बब्बर खालसा व खलिस्तानी आतंकवादी मौत के घाट उतारना चाहते हैं। लेकिन ये राष्ट्र हित की मुहिम है मरते दम तक जारी रहेगी और वह किसी भी आतंकी धमकी से डरने वाले नहीं है।







