Home Crime हरियाणा में भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले ने पकड़ा तूल,...

हरियाणा में भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले ने पकड़ा तूल, रोहतक में AAP पार्टी करेंगी रोष प्रदर्शन

215
0

रोहतक (एकता): कथित शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद माहौल गर्माया हुआ है। अब इस मामले का असर हरियाणा में भी दिखाई देने लगा है। बता दें कि सोमवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी रोष प्रदर्शन करेंगी। साथ ही BJP मुख्यालय का घेराव भी करेगी। इस दौरान डॉ अशोक तंवर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बता दें कि आप पार्टी सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में इक्ट्ठा होंगे। बताया जा रहा है कि यह घेराव मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है। पार्टी नेता अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक दुर्भावना से CBI का दुरुपयोग करके मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। वहीं हरियाणा के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं का रोहतक पहुंचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here