फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक महिला कॉन्स्टेबल को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दरअसल आरोपी जेल वार्डन जेल में बंद एक महिला बंदी से बाहर फोन कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला कांस्टेबल नीमका जेल में तैनात थी। फिलहाल महिला पुलिस कर्मी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि फोन पर 15 मिनट बात कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत ले रही थी।
जानिए पूरा मामला
गौरतलब है कि एक कंपनी की कर्मचारी नेहा और जितेंद्र धनखड़ के खिलाफ जीआरपी थाने में करीब 9 महीने पहले धारा 306 के तहत केस दर्ज हुआ था। हालांकि जितेंद्र धनखड़ जमानत पर बाहर आ चुका है। जबकि नेहा नामक महिला अभी जेल में बंद थी। उनका आरोप है कि महिला जेल वार्डन हेड कांस्टेबल सुदेश कुमारी, बंदी नेहा को परेशान करती है। नेहा ने जेल से ही जितेंद्र धनखड़ को पूरी बात बताई और 20 हजार रुपए वार्डन को देने को कहा। सौदा 10 हजार में तय हुआ। रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की डीएसपी मीना कुमारी के नेतृत्व एक टीम नीमका जेल पहुंची। आरोपी महिला जब मंदिर के पास पहुंचकर रिश्वत लेने लगी तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।







