अंबाला (एकता): अंबाला में आई बा+ढ़ के बाद लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि बा#ढ़ को आए 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन प्रशासन अभी तक लोगों को मुलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रहा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शायद पशु भी वह पानी नहीं पी सकते, जो लोगों को पीने के लिए सप्लाई किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम आते हैं और सीएम महोदय हवाई दौरा करते हैं। अंबाला की जनता की राहत के लिए एक भी शब्द नहीं निकलता। 6-6 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं।
यही कारण है कि लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए कांग्रेसी नेता चेतन चौहान की अध्यक्षता में अंबाला शहर मानव चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक रो@ष मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए डीसी के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।







