पंचकूला (एकता): पंचकमल भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नारायणगढ़ से पूर्व विधायक पवन दीवान और यूथ कांग्रेस के नेता संदीप राणा बीजेपी में शामिल हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री खट्टर ने दोनों दलों के नेताओं को पगड़ी पहना कर भाजपा में शामिल किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया।








