सोहना : चन्द्रिका ( TSN)- सोहना विधानसभा क्षेत्र भोंडसी के जोधा फार्म हाउस में कांग्रेस पार्टी की सता परिवर्तन रैली का आयोजन हुआ, इस रैली के मुख्य संयोजक कुलदीप गुर्जर थे, जिन्होंने रैली में उमड़े जनसमूह की ताकत कांग्रेस पार्टी के नेताओं को दिखाने का कार्य किया, भीड़ को देख मुख्य अतिथि कुमारी शैलजा गद-गद नजर आ रही थी.शैलजा ने कुलदीप की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि पार्टी मेहनत करने वाले युवाओं को राजनीती में अक्सर बड़ा मौका देती है, जिस पर कुलदीप खरें उतरे है।
प्रदेश में आकड़ों से जनता का पेट भरना चाहती है भाजपा
रैली की मुख्य वक्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार सैलजा ने अपने सम्बोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल जुमला और आकड़ों पर आधिरत है, जिससे प्रदेश के युवाओं का पेट नही भर सकता। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश और प्रदेश के युवाओं के रोजगार और नौकरियों की बात करते है, जोकि भाजपा को अच्छी नही लगती। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी पीड़ा देश की महिलाओं एवं युवाओं को है। हालही में पेश हुए हरियाणा का बजट केवल आकड़ों पर आधारित है, भाजपा की ही नेता सुषमा स्वराज पहले कहा करती थी, कि आकड़ों से पेट नही भरता, आज वही भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में आकड़ों से जनता का पेट भरना चाहती है, इस मंशा को अब जनता भी पहचान चुकी है। प्रदेश के एस.सी. और ओबीसी बच्चो को उनका हक नही मिल पा रहा है। अल्पसंख्यो को नौकरी नही मिल पा रही है, प्रदेश में परीक्षा से पहले ही पेपर लिक हो जाते है। लोगों का पलायान हो रहा है। छोटे उद्योगों को खत्म किया जा रहा और अडानी अम्बानी के बड़े उद्योगो को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार किसानों के कर्ज माफ़ी नही ब्याज माफ़ी कर रही है, जोकि किसानों के साथ धोखा है।







