अंबाला (एकता): हरियाणा सरकार ने नया फरमान जारी किया है। अब 6 साल के बाद ही बच्चे को पहली क्लास में Admission मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन की उम्र बढ़ा दी है। साल 2024-25 सत्र के दौरान पहली कक्षा में दाखिले के लिए अब न्यूनतम आयु सीमा 6 साल कर दी गई है। अब तक साढ़े 5 साल तक के बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला मिल जाता था। अब इसके लिए बच्चे के 6 साल पूरे होने का इंतजार करना पड़ेगा। शैक्षणिक साल 2023-24 के लिए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा 5 वर्ष 6 माह की थी। बच्चों के भविष्य को देखते हुए 6 माह की छूट दी गई थी।
6 माह की विस्तारित अवधि भी दी
आने वाले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत 1 अप्रैल 2024 को जिनकी उम्र 6 साल होगी, वे ही पहली कक्षा में प्रवेश के पात्र होंगे।







