अंबाला (एकता): हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में दूसरे दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के आसार रहे। इस कार्यवाही में विधायक अभय चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें हिसार एयरपोर्ट को लेकर आरोप लगाए। बता दें कि सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने हसन खान मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को मिल रहा विशेष वित्तीय लाभ और रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया। वहीं इसके साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की संख्या और पदों की स्थिति की भी जानकारी मांगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डॉक्टर्स की कमी सभी जगह है और एक कॉमन कॉडर बना रहे हैं। जिससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मेवात में कोई डॉक्टर्स जाना नहीं चाहता इसलिए विशेष भत्ता देने का फैसला लिया है।
सदन में आज अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग में लगे हुए चतुर्थ श्रेणी एजुसेट व पार्ट टाइम कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। उनका साफ तौर पर यह कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता तब तक यह धरना ऐसे ही जारी रहेगा। चाहे उन्हें एक महीना यहां बैठा पड़े या फिर उससे ज्यादा समय ही क्यों ना हो। वहीं मीडिया से बात करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारि संघ के जिला प्रधान पवन कुमार ने बताया कि पार्ट टाइम कर्मचारियों की सीनियरिटी लिस्ट बनाई जाए। जिनको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था पर लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी उनसे बात करने नहीं आया है और जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार का विजन प्रदेश के प्रत्येक कोने में विकास हो। इसके लिए खरखौदा में मारुति प्लांट, हिसार में एविएशन हब और नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है।
कौशल रोजगार के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए यह निगम सरकार ने इसे बनाया है। यह नौकरी अस्थायी है और सिर्फ एक साल के लिए ही नौकरी पर रखा जाता है। कुछ गलतियां हुई हैं उन्हें सुधारा जा रहा है। 72 लाख परिवारों का डाटा सरकार ने जुटाया है।







