Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण नहीं लगेगा जनता...

गृह मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण नहीं लगेगा जनता दरबार

223
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण जनता दरबार नहीं लगेगा। बता दें कि 22 फरवरी यानि बुधवार को अनिल विज लोगों की शिकायतें नहीं सुन पाएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में सिर की माइनर सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उनको आराम करने का सलाह दी थी जिस कारण वह इस बुधवार वह जनसमस्याएं नहीं सुनेंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्री हर बुधवार अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनते हैं। यहां मौके पर ही समस्याओं का निवारण किया जाता है। इस दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here