सोनीपत (एकता): सोनीपत में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने अर्टिगा कार के शीशे तोड़े। मीडिया सूत्रों के अनुसार जीटी रोड पर कुछ युवकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां बदमाशों ने पहले वारदात को अंजाम दिया फिर ड्राइवर से फोन छीनकर 5 हजार की नकदी भी लूट ली। बता दें कि सूचना के बाद बहालगढ़ थाना के ASI सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बदमाशों पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि करनाल के लाडवा में इंद्री रोड पर रहने वाला कुलदीप अपनी अर्टिगा गाड़ी को टैक्सी में चलाता है। शुक्रवार रात को 11 बजे उसे गांव टपरियो से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सवारी ली थी। रात को वे सोनीपत पहुंचे। इसी बीच एक फार्च्यूनर कार उनकी गाड़ी के आगे आकर रूकी। इसी बीच युवकों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।







