अंबाला (एकता): हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर की फिर से हरियाणा कैडर में वापसी हुई है। जिससे ब्यूरोक्रेसी में हलचलें शुरू हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजेश खुल्लर की जगह केंद्र सरकार ने अब यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वर्ल्ड बैंक वॉशिंगटन डीसी में पोस्ट किया। बता दें कि राजेश खुल्लर हरियाणा कैडर के 1988 बैच के थे। मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद मूल कैडर में वापसी होने के बाद अब उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर बातें चल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि शायद उन्हें CMO में बड़ी जिम्मेदारी देंगे।
वर्ल्ड बैंक के थे राजेश खुल्लर कार्यकारी निदेशक
26 अक्टूबर 2020 से सीनियर आईएएस खुल्लर अमेरिका में बतौर वर्ल्ड बैंक कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे।







