अंबाला: हरियाणा में इन दिनों चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है। ऐसा ही एक मामला अंबाला के जैन कॉलेज रोड पर स्तिथ एसबीआई बैंक के एटीएम का सामने आया है। मंगलवार रात 2 नकाबपोश एटीएम का ताला तोड़ कर बूथ के अंदर घुस गए और कैश चोरी करने के लिए बॉक्स भी तोड़ दिया।

इस मामले में बैंक मैनेजर नेहा अग्रवाल ने बताया कि रात को उन्हें सूचना मिली थी। एटीएम का ताला टूटा हुआ है और कैमरा भी नीचे गिरे हुए हैं जिसके बाद मौके पर कैश अधिकारी पहुंचे। पुलिस को सूचना दी तब तक वे दोनों नकाबपोश फरार हो गए थे। इस मामले में एसएचओ राम कुमार ने बताया कि जेल रोड स्तिथ एटीएम में चोरी की कोशिश की गई थी, जब तक वे नकाबपोश चोरी करते पुलिस की गाड़ी वहां से जा रही थी तो वे चोर मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।







