Home Haryana राशन कार्ड कटने के विरोध में पानीपत में भूख हड़ताल पर बैठी...

राशन कार्ड कटने के विरोध में पानीपत में भूख हड़ताल पर बैठी कांग्रेस, सरकार व प्रशासन कोसा

191
0

पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में राशन कार्ड काटने के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा के अनेक क्षेत्रों से जिन परिवारों के राशन कार्ड बीजेपी सरकार के गलत नीतियों के कारण काट दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि पानीपत शहर के अंदर 10 हजार राशन कार्ड काटकर बीजेपी सरकार ने 50 हजार लोग के मुंह से निवाला छीन लिया है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कभी फैमिली आईडी में लोगों की इनकम 50 गुना बढ़ा कर गरीब लोगों के साथ मजाक कर रही है। आज इस फैमिली आईडी में इनकम बढ़ाने के कारण लोगों का आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन रहा। जिस कारण आज गरीब लोगों को मेडिकल की सुविधा नहीं मिल रही। कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने अभी बताया कि बीजेपी सरकार द्वारा ठेकेदारों की माध्यम से एक कमरे में बैठकर BPL काम सभी करवाया है, जो लोगों के बीच में जाकर करना चाहिए था।

पानीपत की लालबत्ती चौक पर सांकेतिक भूख हड़ताल एवं प्रदर्शन करके बीजेपी सरकार की गलत नीतियों पर आवाज उठाई और उठाते रहेंगे। वहीं समाजसेवी अजय सिंगला ने बताया कि पानीपत के अंदर जब भी गरीब लोगों के हक पर बीजेपी सरकार तलवार चलाने का काम करेगी। हम इस तरीके से ही सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here