हरियाणा | हरियाणा के पंचकूला जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आज, यानी 3 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है।
जिला उपायुक्त (डीसी) ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा ही सर्वोपरि है, ऐसे में सभी लोग मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर ध्यान दें।







