कुरुक्षेत्र,20 फरवरी –कुरुक्षेत्र के पिहोवा में ढांड रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौ.त हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों भाई बाइक पर शादी से अपने घर जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने श.व का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
कैथल के फरल के चंद्रभान के मुताबिक, उसकी गांव में करियाणा की दुकान है। वह 19 फरवरी को अपने गांव के सुनील कुमार उर्फ सोनू के साथ बाइक पर शादी समारोह में पिहोवा आए थे। शादी से फारिग होकर बाइक पर गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे ढांड रोड पर भटेड़ी गांव के अड्डे के पास पहुंचे तो सामने से आई कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
सोनू की मौके पर मौत
कार की टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से CHC पिहोवा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।







