Home Haryana हरियाणा के सूरजकुंड मेले में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, स्टेट नॉर्थ...

हरियाणा के सूरजकुंड मेले में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, स्टेट नॉर्थ ईस्ट के बने स्टॉल की सराहना की

177
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के 36वें सूरजकुंड मेले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश राजेश बिंदल पहुंचे। उन्होंने थीम स्टेट नॉर्थ पवेलियन में नॉर्थ ईस्ट के स्टेट के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मौजूद नॉर्थ ईस्ट मंत्रालय की तरफ से गेस्ट इंचार्ज शुभाशीष ने राजेश बिंदल को सूत से बना पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

न्यायाधीश ने नॉर्थ ईस्ट के बने स्टाल के बारे में भी जानकारी ली और सभी नॉर्थ ईस्ट स्टेट के आउटलेट को देखकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने असम राज्य से आए विकलांग कारीगर राजू तवांग की प्रसंशा की तो हस्तशिल्पी महिलाओ की कार्यकुशलता को भी देखकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर उनके साथ जिला जज यशवीर सिंह राठौड़, सीजेएम तैयब हुसैन, डीसी विक्रम सिंह व अन्य मेला पाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here