रोहतक (एकता): रोहतक जिले में एक के बाद एक सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शहर के सेक्टर 14 में एक होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर खुद को मौत के घाट उतार लिया। बताया जा रहा है कि होटल गुडविल में मिले दोनों के शव मिले हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएफएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय शंकर और महिला की पहचान 43 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। दोनों ही तेज कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 1 दिन पहले महिला के परिजनों ने ओल्ड सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घर से सिविल अस्पताल इलाज कराने के नाम पर महिला गई थी।







