झज्जर: हरियाणा के झज्जर में पिछले दिनों एक इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं कक्षा के मासूम के साथ हुए दुराचार के मामले की गूंज दिल्ली तक जा पहुंची है। मामले की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने अपनी टीम के साथ एक स्कूल का दौरा किया। प्रबंधन के साथ-साथ स्कूल स्टाफ से भी इस विषय पर बातचीत की। दौरे के दौरान स्कूल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मीडिया कर्मियों को स्कूल के भीतर आने से पहले ही रोक दिया गया।
आयोग के चेयरमैन द्वारा काफी देर तक स्कूल में मामले को लेकर की गई गहन जांच-पड़ताल के बाद मीडिया को ब्रीफ किया गया। उनके चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने बताया कि उन्हें इस मामले को लेकर जानकारी मिली थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी हरियाणा के आयोग की टीम से बात करने के बाद अपना दौर आया रखा। उन्होंने कहा कि पीड़ित मासूम और उसके अभिभावकों से उनकी बातचीत हुई है लेकिन आज वह अपने बयान उनके सामने नहीं दर्ज करा पाए।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान स्कूल लेवल पर कुछ खामियां मिली है, जिनको लेकर स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही अफजल की जा चुकी है और पुलिस की जांच जिस दिशा में बढ़ रही है उससे वह संतुष्ट है। उम्मीद यही है कि सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ जाएगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा।







